गोपालगंज : पिता पुत्र को चाकू मारकर किया जख्मी , गोरखपुर रेफर
गोपालगंज:—- जिले के नगर थाने के कतालपुर गांव में पूर्व केस में गवाही देने पर पिता पुत्र को चाकू मार जख्मी कर दिया गया दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जख्मी लोगों में स्थानीय गांव के संतोष कुमार सिंह व उमाशंकर सिंह शामिल है डॉक्टरों ने दोनों की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार कर गोरखपुर रेफर कर दिया वही जख्मी के परिजनों ने बताया कि पूर्व में भी संतोष कुमार के दोस्त धनंजय सिंह को चाकू मार जख्मी कर दिया गया था उसी केश मे संतोष कुमार सिंह गवाह था जिसमें चाकू मारने वाला व्यक्ति स्थानीय गांव का राहुल कुमार सिंह को जेल हो गया 5 दिन पहले जेल से छुटकारा आया राहुल सिंह ने दोनों पिता-पुत्र को चाकू मार जख्मी कर दिया जानकारी के अनुसार संतोष कुमार सिंह के पड़ोस में शादी समारोह को लेकर मांडो छाने के लिए बांस का कुछ बना रहा था इसी बीच आरोपी ने चाकू मार दिया वही बचाने गए संतोष कुमार के पिता उमाशंकर सिंह को भी चाकू मार जख्मी कर दिया इस मामले में जख्मी संतोष सिंह व उमाशंकर सिंह ने इसी गांव के राहुल सिंह साहित्य 4 लोगों पर चाकू मारने का आरोप लगाया है।
Related News
Pin Up Casino Azərbaycan: mobil tətbiq vasitəsilə təhlükəsiz oyun
Onlayn qumar dünyası son illərdə sürətlə inkişaf edir və oyunçular üçün yeni imkanlar sadəcə birRead More
Pin Up Casino Azərbaycan: mobil tətbiq vasitəsilə təhlükəsiz oyun
Onlayn qumar dünyası son illərdə sürətlə inkişaf edir və oyunçular üçün yeni imkanlar sadəcə birRead More

Comments are Closed