खुले में शौच करता देख भडका हाथी, हमला कर मार डाला
बिहार कथा न्यूज नेटवर्क.कैमूर.बिहार के कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बुच्चा डैम के बगल में शौच कर रहे डीएफओ के गार्ड पर हाथी ने हमला कर दिया। इससे डीएफओ के गार्ड नसीमुद्दीन खां की मौत हो गई। सदर अस्पताल में डीएम के आदेश पर रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया। नसीमुद्दीन 12 साल से कैमूर में पदस्थापित थे। दो दिन पूर्व से भगवानपुर के गांवों में हाथी के आने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद थी। घटना के बाद आसपास के क्षेत्रों में दहशत कायम हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों से कैमूर के जंगल में भटक कर आई जंगली हाथी से आम लोगों में भय तो व्याप्त है ही साथ ही वन विभाग के कर्मियों की भी नींद उड़ गई है। गुरुवार को भगवानपुर प्रखंड के जैतपुर पंचायत के बुच्चा डैम के उत्तर दिशा की कैमूर की पहाड़ी पर हाथी होने की सूचना मिलते ही डीएफओ सत्यजीत सिंह के नेतृत्व में गई टीम ने हाथी को जंगल का रास्ता पकड़वाने का भरपूर प्रयास किया। डीएफओ के द्वारा हाथी को जंगल का रास्ता पकड़वाने के लिए कई महावत को भी बुलाया गया था। जिसमें रामपुर प्रखंड के खरेंदा गांव के सोनू, भानु, विकास आदि ने हाथी को अपने कब्जे में करने का भरपूर प्रयास किया।
इस दौरान जैसे ही हाथी वहां से उठ कर चलने लगा। वन विभाग की टीम ने हांथी को गांव में नही जाने के लिए प्रयास करने लगे। वन कर्मी गांव की तरफ ना जाने के लिए आग की मसाल लेकर व पटाखा के सहारे रास्ते को बाधित करने का प्रयास करने लगे। वन विभाग के पदाधिकारी ने बताया कि हाथी की लंबाई सात फीट अधिकतम है। यह उत्तर प्रदेश से रास्ता भटक गई है। भटके हाथी के जंगली होने की उम्मीद लगाई जा रही है। मौके पर पहुंचे डीएफओ ने बताया कि हाथी को अपने कब्जे में लेने के लिए बंगाल बांकुरा से छह सदस्यीय टीम जल्द ही कैमूर पहुंचेगी।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed