Friday, September 1st, 2017

 

पोखर में डूबकर दो किशोर की मौत

मुजफ्फरपुर. बिहार में मुजफ्फरपुर जिले बोछहा थाना क्षेत्र के परांटी गांव में आज पोखर में डूबकर दो किशोरों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि परांटी गांव के रहने वाले कुछ लोग पोखर में स्नान कर रहे थे तभी दो किशोर मोहम्मद  इरशाद (17) और रजी अहमद (14) गहरे पानी में चले गये। इस दुर्घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। सूत्रों ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।


डकैती के दौरान महिला की गोली मारकर हत्या

समस्तीपुर. बिहार में समस्तीपुर जिले के मुसरीधरारी थाना क्षेत्र के डगरुआ गांव मे डकैतों ने कल देर रात लूट के दौरान एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि डगरुआ गांव निवासी अशरफी राय के घर देर रात 12 की संख्या मे सशस्त्र डकैतों ने धावा बोला। इसके बाद डकैतों ने हथियार का भय दिखाकर परिवार के सभी सदस्यों को अपने कब्जे में ले लिया। विरोध करने पर डकैतों ने अशरफी राय की पत्नी बसंती देवी (60) की चाकू मारकर हत्या कर दी।Read More


भूमि विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या

खगड़यिा. बिहार में खगड़यिा जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के रातन गांव में कल रात भूमि विवाद को लेकर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गयी । पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि रातन गांव निवासी चांद खान की पत्नी हरजाना खातून (45) कल रात अपने घर के बाहर सोयी हुयी थी तभी अज्ञात अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।  सूत्रों ने बताया कि हत्या का कारण भूमि विवाद है। इस सिलसिले में संबंधित थाना में तीन लोगों के विरद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है।Read More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com