गोपालगंज : बारिश ने लौटाई धान के पौधे की रंगत


  * किसानों के चेहरे पे लौट आई रौनक

हथुआ (गोपालगंज) :—  जिले के हथुआ प्रखंड व आसपास के इलाके मे दो- तीन दिन पूर्व हुई बारिश के बाद खेतों मे लगे धान के पौधों की रंगत लौट आई है। इससे किसानों मे भी उत्साह है। हालांकि किसानों की मानें तो धान के बेहतर पैदावार के लिए अभी और भी बारिश की जरूरत है। हथुआ के आसपास इलाके मे बारिश के अभाव मे धान की फसलों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा था। खेतों मे दरार निकल आया था जबकि धान के पौधे भी पीला पड़ने लगे थे। मगर दो- तीन पूर्व हुई बारिश के बाद धान के पौधों की रंगत लौटने लगी है। धान के पौधों मे हरियाली आ गई है और पौधों से धान का बाल भी निकलना शुरू हो गया है। इससे किसानों के चेहरे मे छाई उदासी दूर होने लगी है। बारिश नहीं होने से खेतों मे पड़ते दरार और पीला पड़ते पौधों को देखकर किसानों मे उदासी छाई हुई थी और उन्हें सुखाड़ का भी भय सताने लगा था। हथुआ प्रखंड व आसपास का इलाका कृषि बाहुल क्षेत्र है और यहां उपजाए जाने वाले फसलों मे धान सबसे प्रमुख फसल है।






Related News

  • वोट की ताकत का दिलाया एहसास
  • हथुआ में बूथ स्तर पर पहुँचेगा जन सुराज
  • लड़कों में सम्मान के संस्कार से रुकेगा महिलाओं के प्रति अत्याचार : सुनीता साह
  • हथुआ नगर पंचायत में महिलाओं को घर में देंगे रोजगार : सुनीता संजय स्वदेश
  • ‘ नई नियमावली शिक्षकों के साथ धोखा ‘
  • तेली उत्थान समिति की कार्यकारिणी गठित
  • अवतार से अलग हैं गांधी जी के राम : संजय स्वदेश
  • `चुनाव बा, सब लोग मीठ बोली, आोहिमें सही आदमी चुनेकेबा`
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com