सिवान : 31 जुलाई तक प्रखण्डो मे लगेगा विशेष आधार कैम्प

43924 पेशनधारियो का होगा आधार पंजीकरण

सिवान – समाजीक सुरक्षा पेंशनधारियों का आधार पंजीकरण करना एवं उनके आधार संख्या को बैंक खाता के साथ सम्बद्ध किया जाना आवश्यक है। ई-लाभर्थी पोर्टल पर अब तक 1,79,479 पेंशनधारियो का डाटा डिजिटलाईज किया गया है। जिसमे 1,35,566 पंेशनधारियों का आधार संख्या प्राप्त हुआ है। शेष 43,924 पेश्ंानधारियो का आधार संख्या अब तक अप्राप्त है, 1,35,566 उपलब्ध आधार संख्या मे मात्र 52,695 आधार संख्या सही है, शेष लगभग 75,146 आधार संख्या मे त्रुटिपूर्ण है, जिसके कारण पंेशनधारियों को आधार सिडेड बैंक खाते मे भुगतान सम्मभव नही हो पायेगा। अतः छुटे हुए 43,924 पेशंनधारियो का आधार पंजीकरण , आधार कलेक्शन एवं 75,146 पेशंनधारियो का त्रुटिपूर्ण आधार का त्रुटि निराकरणा आवश्यक है ताकि सभी योग्य पेंशनधारियो को आधार बेस्ड डीबीटी के माध्यम से पंेशन का भुगतान सुनिश्चित किया जा सके। इसके लिए 25 जुलाई से 31 जुलाई तक जिले के सभी प्रखण्ड मुख्यालयो मे विशेष आधार कैम्प का आयोजन करने का आदेश दिया गय है। इस शिविर मे सभी बीडीओ, कार्यपालक पदाधिकारी को उनके प्रखण्ड नगर निकाय के लिए नोडल पदाधिकारी हेतु सभी को नामित किया गया है। जो प्रतिदिन संध्या मे प्रभारी सहायक निर्देशक, समाजीक सुरक्षा कोषांग को उस दिन का प्रतिवेदन उपलब्ध करायेंगे। सभी बीडीओ व कार्यपालक पदाधिकारी अपने क्षेत्र मे विशेष कैम्प हेतु अपने स्तर से पदाधिकारी, पर्यवेक्षक, कर्मी की प्रतिनियुक्ती करना सुनिश्चित करेंगे और इसी सूचना समाजीक सुरक्षा कोषांग को उपलब्ध करायेगें। इसके लिए पोस्टर आदि से प्रचार प्रसार चल रहा है। इसके लिए यह भी आदेश जारी किया गया है कि संबंधित कर्मी डोर-टू-डोर जाकर वैसे पेशंनधारियो का आधार संख्या प्राप्त नही हुआ है, उनसे संपर्क स्थापित करे, जिनका आधार संख्या गलत है या सही आधार संख्या प्राप्त नही हुआ है। आधार कार्ड मे नाम सुधार हेतु प्रखण्ड मुख्यालयांे मे आयोजीत विशेष शिविर हेतु मोबईलीज करेंगे। इसी क्रम मे कर्मी आधार संख्या को बैंक खाता है सीड रने का सहमति पत्र । और ।। भी पेशंनधारियो से प्राप्त करेगंे। इसके लिए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, पर्याप्त मात्रा मे सहमति पत्र । और ।। की उपलब्धता सुनिश्चित करेगें।






Related News

  • हथुआ में बूथ स्तर पर पहुँचेगा जन सुराज
  • लड़कों में सम्मान के संस्कार से रुकेगा महिलाओं के प्रति अत्याचार : सुनीता साह
  • हथुआ नगर पंचायत में महिलाओं को घर में देंगे रोजगार : सुनीता संजय स्वदेश
  • ‘ नई नियमावली शिक्षकों के साथ धोखा ‘
  • तेली उत्थान समिति की कार्यकारिणी गठित
  • अवतार से अलग हैं गांधी जी के राम : संजय स्वदेश
  • `चुनाव बा, सब लोग मीठ बोली, आोहिमें सही आदमी चुनेकेबा`
  • राशन कार्ड बनवाने के नाम पर लुटी जा रही है जनता : संजय स्वदेश
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com