सिवान : पुरानी विवाद में झड़प, डेढ़ दर्जन जख्मी
*मौके पर पहुंचे डीएम
*काफी समय तक मची रही अफरातफरी
*सदर अस्पताल में बढ़ा दी गई सुरक्षा
सीवान
जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के पतार गांव में बच्चों के विवाद के कारण हुई मारपीट की घटना में डेढ़ दर्जन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद समूचे इलाके में भय व दहशत का माहौल कायम हो गया है। मिली सुचना के मुताबिक बच्चों के विवाद में को लेकर हुई इस घटना के बारे में बताया जाता है कि मनोज सिंह आज पतार बाजार पर आये थे इसी बीच किसी पुराने विवाद को लेकर कुछ लोग उनसे तू तू मैं मैं करने लगे जो बाद में झड़प के रूप में बदल गया जिसमे दोनों तरफ से लगभग 17 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना को लेकर स्थानीय बाजार व आसपास के इलाकों में सनसनी फ़ैल गई लोग अपने अपने घरों में दुबक गए बाजार बन्द हो गई। अफरा तफरी मच गई। सुचना मिलते ही काफी संख्या में पुलिस बलों को मौके पर भेज दिया गया पुलिस ने घायलों को आनन फानन में ईलाज हेतु स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां अफरा तफरी मच गई कई कई बार तो चिकित्सको व अन्य लोगों के बीच तू तू मैं मैं भी हो गई। यहां भी पुलिस बलों के सहयोग से मामले को शांत करवाया गया। इधर सुचना मिलते ही आंदर, आसव, सिसवन, चैनपुर आदी थानो की पुलिस भी मौके पर पहुँच गई तथा मामले को शांत करवाया गया। उधर, घटना की सुचना जैसे ही जिला मुख्यालय में आयी जिलाधिकारी महेंद्र कुमार व ए एसपी कार्तिकेय शर्मा भी भारी संख्या में पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुँच कर मामले को शांत करवाया व अधिकारिओ को आवश्यक निर्देश दिए। घटना के बाद काफी संख्या में पुलिस बलो को मौके पर तैनात किया गया। फलैग मार्च किया गया ।इधर सिवान सदर अस्पताल की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी कि अगर घायलों को सदर अस्पताल लाया जायेगा तो उस समय किसी प्रकार की उपद्रव नही हो। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में दो अलग अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है एक प्राथमिकी अकबर मिया के ब्यान पर दर्ज करवाई गई है जिसमे 15 को नामजद व कुछ को आज्ञात नामजद किया गया है। वहीं दूसरी प्राथमिकी मनोज सिंह के ब्यान पर दर्ज करवाई गई है जिसमे भी कई लोगो को नामजद व अज्ञात को अभियुक्त बनाया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है सभी अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा।
Related News

हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More

गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More
Comments are Closed