बिहार में पैदा हुए लाशों के सौदागर! कब्र से गायब की जा रहीं लाशें

बिहार कथा न्यूज नेटवर्क. पुर्णिया/ पटना. बिहार के एक कब्रिस्तान में मुर्दों को भी चैन से नहीं रहने दिया जा रहा. आधी रात में लाशों का भी ‘अपहरण’ हो रहा है। पूर्णिया के मुफस्सिल थाना के रजीगंज स्थित हिन्­दू कब्रिस्तान की, जहां से कई लाशों को गायब कर दिया गया है। एक महीने में कब्रिस्तान से 10 से ज्यादा लाशें गायब कर दी गई हैं। पूर्णिया के राजीगंज कब्रिस्­तान में वैसे हिन्दू शव दफना देते हैं, जिनके पास शव को जलाने के लिए पैसे नहीं होते हैं। शुक्रवार को कुछ लोग एक शव को दफनाने के लिए वहां गए थे। इसी दौरान लाशों की चेारी का खुलासा हुआ। रजीगंज के कुंदन चौधरी ने बताया कि उन्­होंने 22 मई को अपने मौसा बिलास चौधरी का शव हिन्दुओं के इस कब्रिस्तान में दफनाया था। शनिवार को जब वे लोग दूसरा शव दफनाने पहुंचे तो देखा कि वहां से कई शव गायब कर दिए गए हैं। खोजबीन के दौरान एकसा ही एक शव वहीं फेंका हुआ मिला। स्­थानीय ग्रामीणों की मानें तो कुछ सालों के दौरान यहां से दर्जनों लाशों को गायब कर दिया गया है। ग्रामीणों को आशंका है कि तांत्रिक क्रिया या मेडिकल कॉलेज की जरूरतों के लिए लाशों की चोरी की जा रही है। ग्रामीणों की मानें तो पूर्णिया में ऐसी घटनाएं नई नहीं। अन्­य कब्रिस्­तानों से भी लाशों की चोरियां होती रही हैं। घटना की जानकारी मिलने पर रजीगंज कब्रिस्तान पहुंचे सदर एसडीपीओ राजकुमार साह ने प्रथमदृष्टया चार लाशों की चोरी की बात मानी। उन्­होंने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।






Related News

  • हथुआ में बूथ स्तर पर पहुँचेगा जन सुराज
  • लड़कों में सम्मान के संस्कार से रुकेगा महिलाओं के प्रति अत्याचार : सुनीता साह
  • हथुआ नगर पंचायत में महिलाओं को घर में देंगे रोजगार : सुनीता संजय स्वदेश
  • ‘ नई नियमावली शिक्षकों के साथ धोखा ‘
  • तेली उत्थान समिति की कार्यकारिणी गठित
  • अवतार से अलग हैं गांधी जी के राम : संजय स्वदेश
  • `चुनाव बा, सब लोग मीठ बोली, आोहिमें सही आदमी चुनेकेबा`
  • राशन कार्ड बनवाने के नाम पर लुटी जा रही है जनता : संजय स्वदेश
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com