भोज में खाना खाकर सैकड़ों लोग बीमार
बिहार कथा न्यूज नेटवर्क. नवादा. बिहार में नवादा जिले के सदर प्रखंड के आंती गांव में कल रात विषाक्त भोजन खाने से सैकड़ों लोग बीमार हो गये। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि जिले के आंती गांव निवासी सुरेन्द्र सिंह के परिवार में रविवार को ब्र’भोज का आयोजन किया गया था। भोज में करीब एक हजार लोगों ने खाना खाया। भोजन करने के बाद से ही ग्रामीणों की तबीयत खराब होने लगी और देखते ही देखते ही यह संख्या बढ़कर सैकड़ों में पहुंच गयी। पंचायत के मुखिया जितेन्द्र सिंह ने बताया कि गंभीर रूप से पीड़ति 60 लोगों को नवादा सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जबकि सैकड़ों लोगों का इलाज आंती गांव में ही किया जा रहा है। इस बीच मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरु कर दी है।
Related News

हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More

गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More
Comments are Closed