बिहार में एक तोते की अजब-गजब लव स्टोरी
महबूबा को पिंजरे से आजाद करा ले गया प्रेमी तोता
पटना. प्यार केवल इंसान नहीं, पशु-पक्षी भी करते हैं। ऐसा ही एक मामला पटना के कजमुन्नी मोहल्ला में देखने को मिला है। पिंजरे में कैद एक मादा तोते से बाहर वाले नर तोता को प्यार हो गया। दोनों रोजाना एक-दूसरे के साथ अठखेलियां करते थे। एक दिन तो नर तोता पिंजरे के पास धरना देकर बैठ गया। इसपर तोता पालने वाले का दिल पसीज गया। उन्होंने मादा तोते को आजाद कर दिया। पटना के बाढ़ स्थित कजमुन्नी चक निवासी मनोज चौधरी करीब एक साल पहले एक मादा तोता को खरीदकर ले आए। वे तोते के पिंजरे में छत पर रखते थे। कुछ दिनों बाद आसमान में उड़ता एक नर तोता वहां आकर बैठऩे लगा। यह सिलसिला एक महीने से अधिक चला।
रोजाना उड़कर आने वाला तोता पिंजरे में बंद तोते के साथ घंटों बैठा रहता था। दोनों एक-दूसरे के साथ अठखेलियां करते थे। मनोज के अनुसार शुक्रवार को बाहर वाला तोता पिंजरे में कैद तोते को आजाद कराने की ठान कर ही आया था। वह पिंजरे के पास धरना देकर बैठ गया। सुबह से शाम हो गई, लेकिन वह जाने को तैयार नहीं था। यह देख मनोज का दिल पसीज गया और उन्होंने पिंजरा काटकर अपने तोता को आजाद कर दिया। पिंजरे से आजाद होने के बाद भी मादा तोता काफी देर तक बैठी रही, फिर दोनों एक साथ उड़ गए। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। source jagran.com
Related News

मणिपुर : शासन सरकार का, ऑर्डर अलगावादियों का
(नोट : यह ग्राउंड रिपोर्टिंग संजय स्वदेश ने 2009 में मणिपुर में इंफाल, ईस्ट इम्फालRead More

सत्यजीत राय की फिल्मों में स्त्रियां
सत्यजीत राय की फिल्मों में स्त्रियां सुलोचना वर्मा (फेसबुक से साभार) आज महान फिल्मकार सत्यजीतRead More
Comments are Closed