गोपालगंज : माटी के तेल से भगा रहे थे मच्छर, खुद ही जिंदा जल कर मरे, बीबी भी गंभीर

घर में लगी आग, पत्नी की मौत, पति गंभीर
संवाददाता. बिहार कथा.  गोपालगंज। जिले के मांझा थानाक्षेत्र में आग लगने से दो लोग जल गए हैं। बताया जाता है कि घर में आग लगने से पति-पत्नी बुरी तरह झुलस गए, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक गोपालगंज जिले में एक घर में आग लगने से पति-पत्नी झुलस गए। जिसमें इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति की हालत खतरे से बाहर है। यह घटना मंगलवार की रात मांझा थानाक्षेत्र के कोल्हुआ गांव की है। मृतक महिला का नाम सुमन देवी है और वह मांझा के कोल्हुआ निवासी मंगल साह की पत्नी थी। पीड़ित मंगल साह के मुताबिक मंगलवार रात खाना खाने के बाद, मच्छर भगाने के लिए किरासन तेल छिड़कर घर में धुआं करने की कोशिश कर रहे थे। तभी अचानक कपड़े में आग लग गयी। आग बुझाने के दौरान पति-पत्नी बुरी तरह झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसी पत्नी को गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। लेकिन पत्नी की मौत रास्ते में ही हो गयी।






Related News

  • वोट की ताकत का दिलाया एहसास
  • हथुआ में बूथ स्तर पर पहुँचेगा जन सुराज
  • लड़कों में सम्मान के संस्कार से रुकेगा महिलाओं के प्रति अत्याचार : सुनीता साह
  • हथुआ नगर पंचायत में महिलाओं को घर में देंगे रोजगार : सुनीता संजय स्वदेश
  • ‘ नई नियमावली शिक्षकों के साथ धोखा ‘
  • तेली उत्थान समिति की कार्यकारिणी गठित
  • अवतार से अलग हैं गांधी जी के राम : संजय स्वदेश
  • `चुनाव बा, सब लोग मीठ बोली, आोहिमें सही आदमी चुनेकेबा`
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com