सीवान : पेट्रोल पम्प संचालकों ने किया ब्लैक आउट हड़ताल

सीवान/महाराजगंज. Biharkatha.com  आंल इंडिया पेट्रोलियम एसोसिएशन के तत्वावधान में पेट्रोल पम्प  संचालकों ने बुधबार की संध्या 7 बजे से 7 बजे तक पम्प की सभी बत्तियां बुझा कर  हडताल किया।हड़ताल में अचानक पम्प की बत्तियां बुझने से कुछ समय के लिए लोगो में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गयी। जिसके कारण लोगों को कुछ परेशानी हुई। ट्रेड यूनियन के सदस्य प्रकाश सर्विस स्टेसन के संचालक पापु कुमार सिंह ने बताया कि सरकार की कुछ ऐसी नीतियां हैं जो व्यवसाय को प्रभावित करती है, सुधर के लिए हड़ताल किया गया है। श्री सिंह ने कहा कि पेट्रोल में पहले एक प्रतिशत एथनॉल का मिलावट होता था , अब बढ़ कर दस प्रतिशत हो गया है।जिससे ग्राहक को नुकसान होता है। अलावे इसके और भी मांगे है जिसके समाधान में सरकार ध्यान नहीं दे रही है।इस ब्लैक आउट हड़ताल पर सरकार सुनवाई नहीं की तो 26 अक्टूबर को भी पम्प बंद रखा जायेगा। सरकार के कान पर जु नहीं रेंगने पर तीन अक्टूबर को तेल का उठाव नहीं किया जायेगा। सब के बावजूद सरकार ध्यान नहीं देगी तो तेल का उठवा व् सेल दोनों बंद कर चरणबद्ध तरीके से हड़ताल किया जायेगा






Related News

  • वोट की ताकत का दिलाया एहसास
  • हथुआ में बूथ स्तर पर पहुँचेगा जन सुराज
  • लड़कों में सम्मान के संस्कार से रुकेगा महिलाओं के प्रति अत्याचार : सुनीता साह
  • हथुआ नगर पंचायत में महिलाओं को घर में देंगे रोजगार : सुनीता संजय स्वदेश
  • ‘ नई नियमावली शिक्षकों के साथ धोखा ‘
  • तेली उत्थान समिति की कार्यकारिणी गठित
  • अवतार से अलग हैं गांधी जी के राम : संजय स्वदेश
  • `चुनाव बा, सब लोग मीठ बोली, आोहिमें सही आदमी चुनेकेबा`
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com