सिवान में चरस एवं हथियार के साथ 6 कुख्यात अपराधी पकड़े गए।

☞ दिनांक 17/09/16 को मनीष सिंह पिता भूलन सिंह अपने सहकर्मी अभिषेक कुमार के साथ ATM में पैसा डालने के उपरांत मोटरसाइकिल से पचलखी के लिए जा रहे थे तो जीरादेई मोड़ से कुछ आगे Avenger मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों के द्वारा इनके सहकर्मी अभिषेक कुमार को गोली मारकर हत्या कर दी गई तथा उसके पास एक बैग में रखा 05 लाख रुपया लूट लिया गया।
☛ इस संबंध में जीरादेई थाना कांड संख्या 39/16 दिनांक 17/09/16 धारा 394/302/120(B) भा0दं0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर इस कांड में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सिवान के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक, सिवान एवं पु0अ0नि0 विनय प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष मुफस्सिल, पु0अ0नि0 आशीष कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष बड़हरिया, पु0अ0नि0 मुमताज आलम थानाध्यक्ष नौतन, पु0अ0नि0 मनोज कुमार थानाध्यक्ष मैरवा, पु0अ0नि0 संजीव कुमार सिंह निराला थानाध्यक्ष जीरादेई, पु0अ0नि0 कुमार रजनीकांत, नगर थाना टीम का गठन किया गया।
☞ दिनांक 09/11/16 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी इस कांड के अपराध कर्मी किसी बड़ी घटना को पुनः अंजाम देने हेतु जीरादेई थाना अंतर्गत जामापुर एच0पी0 गैस एजेंसी से आगे सोना नदी के किनारे एकत्रित हुए हैं। उक्त सूचना के आलोक में गठित टीम के द्वारा छापामारी कर अपराधकर्मी 1. विजय कुमार तिवारी पिता बली राम तिवारी 2. मनीष कुमार उर्फ छोटे पिता जनक साह दोनों ग्राम दक्षिण टोला थाना नगर जिला सिवान एवं 3. रमेश कुमार पिता नंद जी चौधरी ग्राम भादा खुर्द थाना मुफसिल जिला सिवान को गिरफ्तार किया गया। पअपराधकर्मी विजय तिवारी पूर्व में हुसैनगंज थाना अंतर्गत ग्राम छपिया बुजुर्ग में डकैती की घटना को अंजाम दिया था। जिरादेई अंतर्गत घटित घटना के तुरंत बाद ही पुलिस द्वारा मामले का उद्भेदन कर लिया गया था। पुलिस इसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत रहे, जिसे बीती रात गिरफ्तार कर लिया गया।
☞ छापामारी के उपरांत उपरोक्त अपराध कर्मी के पास से बरामद समानों की विवरण निम्न है:-
1. रेगुलर पिस्टल-01
2. देसी कट्टा-01
3. गोली-03
4. लूट में प्रयुक्त एवेंजर मोटरसाइकिल-01
5. चरस 500 ग्राम
☞ गिरफ्तार अपराधकर्मी विजय तिवारी का अपराधिक इतिहास निम्न है
1. सिवान मुफसिल थाना कांड संख्या 317/15 दिनांक 12/08/15 धारा 26(1-B)A/26/35 आर्म्स एक्ट।
2. हुसैनगंज थाना कांड संख्या 305/14 दिनांक 17/11/14 धारा 395 भा0द0वि0।
3. जीरादेई थाना कांड संख्या 39/16 दिनांक 17/09/16 धारा 394/302/120(B) भा0दं0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट
4. जीरादेई थाना कांड संख्या 51/16 दिनांक 09/11/16 धारा 399/402 भा0दं0वि0 एवं 25(1-B)A/26/35 आर्म्स एक्ट।
Related News

हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More

गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More
Comments are Closed