यात्रा किराया निर्धारित नहीं होने से हो रही परेशानी

यात्री व वाहन चालकों के बीच होती है नोकझोक
सिवान/महाराजगंज.
अनुमंडल मुख्यालय के चिन्हित दो वाहन स्टैंडों से विभिन्न पथों पर संचालित हो रहे वाहनों का यात्रा किराया निर्धारित नहीं होने के कारण लोगों को मनमानी किराया भाड़ा दे कर यात्रा करना मज़बूरी है। प्रतिदिन यात्रियों व वाहन चालकों के बीच नोक-झोंक भी होते रहता है। बताते चलें कि दोनों स्टैंडों मे यात्रियों के सुबिधा के लिए यात्रा किराया का बोर्ड नहीं लगा है। वही वाहन चालक भी किराया लेने के बाद कोई प्राप्ति रसीद नहीं देते हैं। ऐसे मे आम लोगों का भी कहना है कि वाहन चालकों द्वारा मनमाना भाड़ा लिया जा रहा है। महाराजगंज से सिवान तक का भाड़ा 30 रुपये लिये जाते हैं। जब कि महाराजगंज से दारौदा का दुरी मात्र सात किलोमीटर है और वाहन चालकों द्वारा किराया 20 रुपया वसूल किया जाता है।महाराजगंज से अफराद की दुरी मात्र 10 किलोमीटर है किराया 25 से 30 रुपया वसूला जाता है। लोगो की माने तो किसी भी रूट का भाड़ा ज़िला व अनुमंडल स्तर पर किसी अधिकारी द्वारा तय नहीं किया गया है। जिस कारण वाहन मालिक व चालक मनमाना करते हैं। वही सूत्रों की माने तो इन दिनों यात्री और वाहन चालकों के बीच लगातार नोक-झोंक की खबर मिल रही है। स्थानीय लोगों व प्रबुद्ध लोगो ने जिलाधिकारी से यात्रा किराया तय कर जगह-जगह बोर्ड लगवाने की मांग की है।






Related News

  • हथुआ में बूथ स्तर पर पहुँचेगा जन सुराज
  • लड़कों में सम्मान के संस्कार से रुकेगा महिलाओं के प्रति अत्याचार : सुनीता साह
  • हथुआ नगर पंचायत में महिलाओं को घर में देंगे रोजगार : सुनीता संजय स्वदेश
  • ‘ नई नियमावली शिक्षकों के साथ धोखा ‘
  • तेली उत्थान समिति की कार्यकारिणी गठित
  • अवतार से अलग हैं गांधी जी के राम : संजय स्वदेश
  • `चुनाव बा, सब लोग मीठ बोली, आोहिमें सही आदमी चुनेकेबा`
  • राशन कार्ड बनवाने के नाम पर लुटी जा रही है जनता : संजय स्वदेश
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com