शिक्षक का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

सीवान/ बसंतपुर। प्रखंड के मिडिल स्कूल खोरीपाकर में रिटायर्ड हेडमास्टर दीनानाथ पाण्डेय का विदाई सह सम्मान समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। अवसर पर स्कूल में शिक्षा व अनुशासन को लेकर उनके प्रयासों की चर्चा की गई। उप प्रमुख कन्हैया यादव ने कहा कि शिक्षक समाज को नई दिशा दिखाने का काम करते हैं। रिटायर्ड हेडमास्टर ने स्कूल को अपने सेवाकाल के दौरान दिया वह कभी भी नहीं भूलने वाला व अन्य लोगों के लिए भी एक उदहारण है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुल्कमालिक सिंह व मंच संचालन शिक्षक वशिष्ठ प्रसाद ने किया। सभी वक्ताओ ने रिटायर्ड हेडमास्टर के कार्यकाल की सराहना की। अवसर पर रिटायर्ड शिक्षक को अंगवस्त्र व अन्य उपहार देकर सम्मानित भी किया गया। हेडमास्टर संजय राम, मुखिया मुकेश कुमार सुमन, लक्ष्मण सिंह, राजेश चौधरी, आत्मानंद दूबे, लियाकत अली, सुमन कुमारी, राजेन्द्र प्रसाद ठाकुर, उर्मिला, जय प्रकाश शर्मा, सुरेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।
Related News

हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More

गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More
Comments are Closed