बिहार में आसमान से आफत की बरसात, 30 की मौत

पटना : बिहार में आसमान से आफत की बरसात हुई है. बिहार के विभिन्न जिलों से मिल रही खबरों के मुताबिक सूबे में ठनका यानी बिजली गिरने से अबतक 28 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है. वहीं दर्जनों लोग झुलस गये हैं. राज्य सरकार ने आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से सभी म़ृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है. आपदा विभाग के प्रधान सचिव द्वारा इसकी जानकारी मीडिया को दी गयी. आज बिहार में बारिश के साथ तेज हवायें चली और कई इलाकों में बिजली गिरने से लोगों की मौत हो गयी.
पूर्णिया और नालंदा में 4-4 लोगों की मौत
जानकारी के मुताबिक नालंदा के थरथरी में बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गयी वहीं पूर्णिया में बिजली गिरने से चार लोग काल के गाल में समा गये. समस्तीपुर से मिली जानकारी के मुताबिक वहां बिजली गिरने से एक बच्चे की मौत हो गयी वहीं तीन लोग बुरी तरह झुलस गये. जबकि औरंगाबाद के औरई, जमुआंबा और नवीनगर में बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गयी है. मुंगेर के संग्रामपुर में बिजली गिरने से दो लोगों के मौत की खबर है. गया के टेकारी के अलीपुर और डुमरिया में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी.
सासाराम में चार की मौत
वहीं दूसरी ओर सासाराम से मिली जानकारी के मुताबिक अलग-अलग इलाकों में बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गयी है वहीं आठ लोग झुलस गये हैं. जबकि कटिहार के फलका के मोरसंडा में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गयी. कैमूर के नुआंव में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी वहीं बांका के शंभूगंज के पकरिया में बिजली गिरने से एक शख्स की मौत हो गयी. भागलपुर के पीरपैंती से लक्ष्मीपुर में बिजली गिरने से एक की मौत हो गयी जबकि सारण के परसा में बिजली गिरने से एक बच्चे की मौत हो गयी है. सहरसा के सोनबरसा में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हुई है. वहीं राजधानी पटना से सटे बिहटा में बिजली गिरने से एक की मौत हो गयी है. मौसम विभाग ने उत्तर बिहार में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. source : with thankx from prabhatkhabar.com
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More

Comments are Closed