कन्हैया के गांव में पुलिस का पहरा, माता-पिता को भरोसा, बेटा निकलेगा बेदाग
बेगूसराय। दिल्ली के पटियाला हाउस अदालत परिसर में जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर हमले के एक दिन बाद पुलिस ने उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यहां कदम उठाये हैं। बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने कहा, हम लोगों ने एफसीआई पुलिस थाने में पांच पुलिसकर्मियों और एक अधिकारी की एक टीम को तैयार रखा है ताकि बिहट गांव के मकसासपुर टोला स्थित कन्हैया कुमार के घर पर जल्द से जल्द पहुंचा जा सके। पटियाला हाउस अदालत परिसर में कन्हैया कुमार पर हमले का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर छात्र नेता के परिवार के सदस्यों और घर पर किसी तरह के खतरे की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को तैयार रखने का फैसला लिया गया है। कुमार ने कहा कि इस दौरान टीम एफसीआई पुलिस थाने में मौजूद रहेगी और कन्हैया कुमार के परिवार और घर पर किसी तरह के खतरे की स्थिति में ही उसकी तैनाती की जायेगी। भाजपा और अभाविप के स्थानीय कार्यकर्ता पिछले
सप्ताह जेएनयू में राष्ट्र-विरोधी नारेबाजी के लिए कन्हैया कुमार और अन्य लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए जिले में आंदोलन कर रहे हैं। इस बीच, असम के बोंगईगांव जिले में एक निजी कारखाने में काम करने वाले कन्हैया कुमार के बड़े भाई मणिकांत सिंह और दिल्ली में अध्ययनरत छोटा भाई प्रिंस कुमार अपने माता-पिता मीना देवी और जय शंकर सिंह के पास अपने पैतृक गांव आ गये हैं। कन्हैया की मां आंगनबाड़ी सेविका है, वही उसके पिता पक्षाघात से पीड़ित हैं। भाकपा के एक नेता ने आज कहा कि कन्हैया पर हमले के कारण उसके माता-पिता चिंतित हैं लेकिन मुश्किल की इस घड़ी में उन्होंने अनुकरणीय साहस दिखाया है और उनको विश्वास है कि उनका बेटा बेदाग साबित होगा।
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More

Comments are Closed