January, 2016

 

आलू के पौधों में फला टमाटर

कल्याणपुर(समस्तीपुर)।  आलू के पौधे में टमाटर फलने से क्षेत्र के लोग अचंभित हैं। क्षेत्र के अंजना गांव में किसान अजीत कुमार ने ज्योति आलू की खेती की है। आलू के कुछ पौधों में टमाटर फलने से लोग अचंभित हैं। कुछ लोग इसे चमत्कार के रूप में देख रहे हैं। आलू के पौधे में फले टमाटर को देखने के लिए आस-पड़ोस के लोग जुट रहे हैं। लोग किसान अजीत कुमार से तरह-तरह के सवाल भी करते हैं। बीज कहां से लाया और कैसे लगाया आदि। किसान का कहना है कि उसने खेत मेंRead More


(Untitled)


नौकरियों में आरक्षण से सबसे ज्यादा लाभ सामान्य कोटी की महिलाओं को, अति पिछड़ा वर्ग के लिए 6.3 प्रतिशत

बिहार में महिलाओं की बल्ले-बल्ले, मिला 35 प्रतिशत आरक्षण पटना। राज्य सरकार की सभी सेवाओं में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। हाल ही राज्य सरकार ने केवल पुलिस भर्ती में यह व्यवस्था की थी। अब इसका विस्तार सभी सेवाओं में कर दिया गया। यह आरक्षण पिछड़े वर्ग की महिलाओं को मिल रहे तीन प्रतिशत के आरक्षण के अलावा होगा। कुल जोड़ दें तो नई व्यवस्था लागू होने के बाद सरकारी नौकरियों में महिलाओं की भागीदारी लगभग 37 प्रतिशत होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेटRead More


बुद्ध की भूमि से धर्मगुरुओं ने किया विश्वशांति का उद्घोष

 बोधगया। ज्ञानस्थली बोधगया में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को कई धर्मों के धर्मगुरुओं ने दुनियां को शांति और अहिंसा का संदेश दिया। महाबोधि मंदिर परिसर के पवित्र बोधिवृक्ष के नीचे सर्वधर्म प्रार्थना सभा में शामिल धर्मगुरुओं ने विश्व शांति का उद्घोष किया।  विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं द्वारा महाबोधि मंदिर प्रांगण में विश्वशांति प्रार्थना के दौरान सांप्रदायिक एकजुटता दिखी। पिछले दिनों महाबोधि मंदिर समेत बोधगया के कई बौद्ध स्थलों पर दहशतगर्दों ने सीरियल बम धमाके कर यहां की शांति भंग करने की कोशिश की थी। सभी धर्मों के अनुयायियोंRead More


गोपालगंज में बाइक और सोने के चेन के लिए पत्नी को बेचा, बच्चों को भी दिया जहर!

गोपालगंज/छपरा. बाइक व सोने की चेन के लिए अपनी ही पत्नी को बाजार में बेच दिया। निर्दयता यहीं नहीं खत्म हुई, अपने दोनों बच्चों को भी जहर देकर मार दिया। इस बीच पत्नी एक के बाद दूसरे के हाथों बिक गई। पूरे मामले का खुलासा होने के बाद पीड़िता के भाई ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया है। उसने बहन को वापस दिलाने की गुहार लगाते हुए आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। विजईपुर थाने के पगरा टोला सहडिगरी गांव निवासी हनुमान गुप्ता ने बहन बेबी की शादी इसीRead More


रंगदारी के लिए हुई बेटे की हत्या, गम में पिता ने भी तोड़ दिया दम

पटना. रंगदारी नहीं मिलने पर अपराधी ने शनिवार को राजधानी में दिनदहाड़े 45 वर्षीय सर्राफा व्यवसायी रविकांत की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद रविकांत के पिता सिद्धेश्वर प्रसाद ने भी बेटे के गम में दम तोड़ दिया। रविवार को हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई। बेटे की मौत का सदमा सह न पाए सिद्धेश्वर – सिद्धेश्वर पिछले 8 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे, रविकांत रोज अपने पिता का हालचाल जानने आते थे। – शनिवार सुबह भी वे अपने पिता को देखकर ही दुकान गएRead More


सीवान में पकड़ा गया हिरन,कुत्तों से पीछा छुड़ाने के लिए एक घर में जा घुसा

सीवान : शहर के आबादी वाले इलाके में शुक्रवार को एक हिरन का आना लोगों में कौतूहल का विषय बना रहा. तकरीबन साढ़े चार घंटे तक शहर के पाल नगर में एक मकान में हिरन के छुपे होने की सूचना के बाद वन विभाग के अधिकारी उसे अपने संरक्षण में ले गये. इस बीच देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा रही. सुबह तकरीबन 10 बजे अचानक कुत्तों के झुंड को एक हिरन का पीछा करते लोगों ने देखा. शहर के उत्तर दिशा में पकड़ी गांव की ओर से एकRead More


खुशखबरी! नियोजित शिक्षकों को तीन माह का वेतन जल्द

पटना.केन्द्र सरकार ने सर्वशिक्षा अभियान में बिहार को 771 करोड़ की दूसरी किस्त जारी कर दी है। इसमें 40 फीसदी राज्यांश शामिल करने से यह राशि करीब 1000 करोड़ तक पहुंच जाएगी। इस राशि के आने से राज्य के ढाई लाख नियोजित शिक्षकों को तीन माह का बकाया वेतन जल्द ही मिल जाएगा। गौरतलब है कि पैसे के अभाव में नियोजित शिक्षकों को अक्टूबर माह से वेतन नहीं मिल सका है। पिछले सप्ताह राज्य के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने दिल्ली जाकर एमएचआरडी सचिव से मुलाकात की थी औरRead More


(Untitled)


दही-चूड़ा भोज में जुटेंगे महागठबंधन के दिग्गज

पटना। बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन में शामिल जनता दल युनाइटेड(जेडीयू) और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की ओर से 15 जनवरी को मकर संक्रांति पर्व के मौके पर राजधानी के दो अलग-अलग स्थानों पर आयोजित ‘दही-चूड़ा भोज’ राजनीति का अखाड़ा बनेगा. इस भोज में राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा महागठबंधन के कई दिग्गज भी शामिल रहेंगे. जेडीयू के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह द्वारा जहां न्यू पटना क्लब में दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया है, वहीं 15 जनवरी को ही पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारीRead More


Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com