थावे-छपरा रेलखंड़ में ऐसी धांधली कि सीबीअीआई ने मारा छापा
गोपालगंज। थावे-छपरा रेलखंड के आमान परिवर्तन के दौरान बड़े पैमाने पर हुई धांधली के मामले में सीबीआइ की टीम ने शनिवार को थावे, छपरा तथा पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर स्थित जोन कार्यालय के निर्माण संगठन में एक डिप्टी चीफ इंजीनियर के कार्यालय में एक साथ छापा मारा .घंटों तक फाइलें खंगालने के साथ-साथ कर्मचारियों से पूछताछ भी की गई. कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त कर सीबीआइ की टीम ले गई है. मामला थावे-छपरा रेलखंड की आमान परिवर्तन योजना में हो रहे कुछ कार्यों से जुड़ा माना जा रहा है. सीबीआइ को इस बात की जानकारी मिली थी कि थावे-छपरा (100 किमी) आमान परिवर्तन के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों में अनियमितताएं बरती जा रही हैं. इस बीच प्रभात खबर ने भी गोपालगंज रेलवे स्टेशन पर तीन नंबर ईंट से प्लेटफॉर्म बनाने की खबर गत आठ जनवरी को प्रकाशित किया था. प्रभात खबर की कटिंग को कुछ लोगों ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु के ट्वीटर पर भी भेज कर शिकायत की थी. इस बीच सीबीआइ एसपी संजीव कुमार के नेतृत्व में तीन टीमों ने एक साथ गोरखपुर
आॅफिस थावे-छपरा में छापा मारा. इस दौरान टीम ने छपरा व थावे में भी कई फाइलों की जांच की. सूत्रों की मानें, तो इस मामले में आगे भी जांच चलेगी. रेलवे सूत्रों का कहना है कि थावे-छपरा रेलखंड पर ट्रैक लिंकिंग से जुड़े कार्यों में गड़बड़ी की सूचना पर यह छापे पड़े हैं. उधर, गोरखपुर कार्यालय में टीम ने कई घंटों तक फाइलें देखीं और कई कागजात अपने कब्जे में ले गई. कार्यालय के कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई. कर्मचारियों ने सबीआइ को कई अहम जानकारियां मुहैया कराई है.
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More

Comments are Closed