तस्करी में ऐसी कू्ररता! बैलों के पांव और मुंह बांध कर कंटेनर में ठूसे थे, कंटेनर पलटा तो 40 बैल मरे
मनोज सिंह, छपरा।
अमनौर थाना क्षेत्र के स्टेट हाईबे 73 पर रामजी दास के मठिया के पास एक कंटेनर पलट गया। उस कंटेनर में 70 बैल लदे थे। हादसे से 40 बैलों की मौत हो गई। 30 बैल जख्मी हो गए। जख्मी बैलों को स्थानीय ग्रामीण ले गए। हादसा रविवार देर रात की है। घटना के बाद ड्राइबर और खलासी व तस्कर कंटेनर छोड़ फरार हो गए। सोमबार की सुबह जब आस पास के के ग्रामीणों ने पलटे हुए कंटेनर को देखा तो इस की सूचना अमनौर थाने को दी। थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद व एएसआई अरबिंद सिंह दर्जनों पुलिस जवान के साथ मौके पर पहुचे। थानाध्यक्ष ने लोहार को बुलाकर कंटेनर के ताला को तुड़वाया गया कंटेनर का शटर खुलते ही लोग अवाक रह गए अधिकतर पशु मरे परे थे व कुछ छटपटा रहे थे। यह देखकर पुलिस व ग्रमीणों के होश उड़ गए। कंटेनर के अंदर का दृश्य देखकार पशु तस्करो की क्रूरता बया हो रही थी। सभी बैलों चारों पैर व मुंह भी बांध दिए गए थे जिससे वे बोल नहीं सकें। बताया जा रहा है कि पुलिस को ट्रक से एक पकड़े का कागजात बरामद हुआ है। वह हरियाणा के पानीपन से मुजफ्फरपुर के लिए 19 दिसंबर 2015 के कपड़े भेजने के कागजात है। ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि यह कागज
नकली है और रास्ते में पूछताछ में ड्राइवर इसी कागज को दिखा कर आ रहा होगा जिससे कि किसी को शक न हो कि कंटेनर में बैलों की तस्करी हो रही है। ग्रामीणों के सहयोग से कंटेनर से पशुओं को निकाला गया फिर इसकी सूचना वरीय अफसरों को दी गई। सूचना मिलते ही मरहौरा एस डी ओ संजय राय व बीडीओ वैभव कुमार के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और तहकीकात शुरू की।
यह देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए। स्थानाीय विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा के पहुचते ही वहा के ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। देखते ही देखते सैकड़ों का हुजूम जुट गया। विधायक के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अमनौर शीतलपुर रोड़ को जाम कर दिया। जिला प्रसासन और सरकार के खिलाफ नारे बाजी करने लगे। विधायक भी पशु तस्करों की गिरफ्तारी व डीएम को घटना स्थल पर बुलाने की मांग करने लगे। वहां मौजूद एसडीओ जनता को समझाते वुझाते रहे। बाद में एस डी ओ के तस्करो के खिलाफ कारवाई का भरोसा दिलाने के बाद शाम जाम हटा और वाहनों का आवागमन शुरू हुआ।
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More

Comments are Closed