थावे में नसबंदी के दौरान महिला की मौत, बवाल के बाद भागे डॉक्टर
थावे/गोपालगंज। थावे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में गुरूवार को आयोजित बंध्याकरण कैंप में एक महिला की मौत हो गई। वहीं, एक महिला गंभीर रूप से बीमार है जिसको सदर अस्पताल रेफर किया गया है। इस घटना के विरोध में थावे थाने के चितू टोला के ग्रामीणों ने पीएचसी पहुंचकर देर शाम में हंगामा किया। इससे अस्पताल में तैनात डॉक्टर व अन्य चिकित्सा कर्मी भी जान बचाकर फरार हो गए। बताया गया है कि कैंप में थावे में तैनात डॉक्टर ने ही चार महिलाओं का बंध्याकरण आॅपरेशन किया, लेकिन चितू टोला के निवासी सुकेश पांडेय की बेटी प्रियंका देवी की मौत बंध्याकरण के दौरान ही हो गई। इसकी सूचना जैसे ही गांव के लोगों को मिली कि उनलोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए चिकित्सा कर्मी भाग गए। वहीं, दूसरी तरफ एक महिला शारदा देवी की हालत गंभीर हो गई है। उसको बचाने के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलने के बाद डीएम राहुल कुमार ने सदर एसडीओ मृत्युंजय कुमार व एसडीपीओ मनोज कुमार को लोगों को शांत कराने के लिए थावे पीएचसी पर भेजा, पर लोग नहीं मान रहे थे। डीएम ने कहा कि मृत महिला के परिजनों को प्रावधान के मुताबिक मुआवजा राशि दी जाएगी। वहीं, इसकी भी जांच की जाएगी कि डॉक्टर की लापरवाही से तो महिला की मौत हुई है या नहीं। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सीएस एमपी शर्मा का कहना है कि कभी-कभी आॅपरेशन के क्रम में पल्स या हार्ट बीट अचानक कम हो जाने पर महिला की मौत हो जाती है। उन्होंने मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जाएगी।
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More

Comments are Closed