हाजीपुर में दो सड़क हादसे के बाद दो समुदाय भिड़े, थाना इंचार्ज समेत दो की मौत
पटना. बिहार में हाजीपुर के लालगंज में सड़क हादसे के बाद बुधवार को हिंसा भड़क गई। इस मामले में आमने-सामने हुए दो समुदायों को शांत कराने पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने हमला कर दिया। इसमें लोकल थाना इंचार्ज अजीत कुमार की मौत हो गई। हिंसा में अब तक दो लोग मारे गए हैं। पुलिस ने हिंसा रोकने के लिए सौ से ज्यादा बार फायरिंग की है। हालांकि, हालात अभी भी काबू से बाहर हैं। बताया जा रहा है कि गांव में पुलिस वाले नहीं जा पा रहे हैं।
कैसे भड़की संप्रदायिक हिंसा?
लालगंज थाना क्षेत्र के अगरपुर जीए स्कूल के पास इस मामले की शुरुआत मंगलवार को हुई थी। एक कार राजेंद्र चौधरी के घर में घुस गई थी। इसमें चौधरी और उनकी पोती की मौत हो गई थी। हादसे के बाद यहां रहने वाले दो समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए थे।आरोप है कि चौधरी के परिवार के लोगों ने बुधवार सुबह छठ का अर्घ्य देने के बाद उस शख्स के घर जाकर मारपीट की, जिसकी कार से हादसा हुआ था।
इसके बाद दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। मामला इतना बिगड़ गया कि भीड़ ने 20 से ज्यादा घरों में आग लगा दी। हालात काबू में करने आए पुलिसवालों को गांव के लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पीटा। बेलसर थाना के इंचार्ज की पकड़कर पिटाई की। घायल थाना इंचार्ज की इलाज के दौरान हॉस्पिटल में मौत हो गई।
अब कैसे हैं हालात?
पुलिस फिलहाल लालगंज थाना में कैंप कर रही है। पुलिस फायरिंग में अभी तक 8 लोग जख्मी हुए हैं। इसमें तीन पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। तनाव को देखते हुए आसपास के थाने की पुलिस को भी बुला लिया गया है। सीनियर अफसर मौके पर कैंप कर रहे हैं।
सीएम ने रद्द किया रांची का दौरा?
केयरटेकर सीएम नीतीश कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपनी रांची दौरा रद्द कर दिया है। वे हाई लेवल की मीटिंग कर मामले को जल्द काबू में करने का आदेश दे चुके हैं। हादसे में मारे गए लोगों की फैमिली को सरकार की ओर से चार-चार लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। एडीजी आलोक राज ने कहा कि शाम तक मामला शांत हो जाएगा। पुलिस गांव वालों से बात कर मामला शांत करने की कोशिश में लगी हुई है। आईजी सुनील कुमार पूरे मामले की जांच करेंगे। गृह विभाग के निर्देश पर आईजी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। FROM BHASKAR.COM
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More

Comments are Closed