गोपालगंज में प्रेमी जोड़े ने अपना ही गला रेता
सिधवलिया/गोपालगंज। दस साल से प्यार को संजोया. कभी सपनों में भी नहीं सोचा था कि दोनों अलग हो सकते हैं. जब अलग होने की बात सामने आई, तो पहले अपनी प्रेमिका की हत्या करने के बाद खुद भी अपना गला रेत कर दुनिया को अलविदा कह दिया. इस घटना से पूरा इलाका स्तब्ध है. शायद जिले में यह पहली घटना है. इनके रिश्ते की जानकारी परिजनों को नहीं थी. ग्रामीणों का कहना है कि बरहिमा के रहनेवाले विक्की और रूही (नाम बदला हुआ) दोनों वर्ग पांच से ही एक साथ पढ़ते थे.
वर्ष छह में मध्य विद्यालय, जोगिरहा में एक साथ पढ़े. बाद में सदउहा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से इंटर पास करने के बाद विक्की अपने पिता की सोना चांदी की दुकान पर बैठता था, जबकि रूही घर पर रहती थी. दोनों के बीच क्या रिश्ते थे, इसकी जानकारी किसी को नहीं थी. इस बीच जब दोनों की मौत हुई, तो लोग इनके संबंधों पर कयास लगा रहे हैं.
ध्यान रहे कि बरहिमा गांव के रहनेवाले सिकिल सोनी के पुत्र विक्की सोनी की गांव की ही रहनेवाली युवती रूही से इश्क हो गया था. दोनों आपस में शादी तक करने की तैयारी में थे. इस बीच लड़की वालों के परिजनों ने रूही की शादी कहीं और करने की तैयारी कर ली. अपने इश्क में असफल होते देख पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से विक्की परेशान था. शुक्रवार की देर शाम युवती बाजार कर अपने घर लौट रही थी. जैसे ही उसकी मुलाकात हुई कि उसने पकड़ लिया और घटना को अंजाम दे डाला. पुलिस मौके पर पहुंच गई. उधर, स्थिति को देख महम्मदपुर, बरौली की पुलिस को बुला लिया गया. अर्धसैनिक बलों को भी मौके पर बुलाना पड़ा. बरहिमा चौक पर सरेआम इस दर्दनाक घटना के बाद सन्नाटा पसरा गया। बाजार की दुकानें भय के माहौल में देर से खुलीं. पुलिस के जवान बाजार से लेकर गांव तक गश्त करते दिखे. इलाके में पुलिस ने अपनी चौकसी बढ़Þा दी है. पल-पल की गतिविधियों पर प्रशासन के अधिकारी नजर रख रहे हैं. हालांकि स्थिति पूरी तरह से सामान्य है. इस घटना से दोनों परिवारों के लोग मर्माहत हैं. पुलिस ने लड़की के घर की सुरक्षा भी बढ़Þा दी है.
युवक के शरीर पर चाकू के थे कई निशान!
पुलिस घटना के बाद दोनों शवों को लेकर सदर अस्पताल पहुंची, जहां रात में ही मेडिकल टीम ने सिविल सर्जन डॉ मधेश्वर प्रसाद शर्मा की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया. पोस्टमार्टम के दौरान युवक के शरीर पर कई जगह चाकू के निशान पाए गए. युवक ने अपनी गला काट कर आत्महत्या की, तो शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू के निशान कई सवाल छोड़ गए. हालांकि एसपी ने स्पष्ट किया है कि युवक ने प्यार में असफल होने के बाद आत्महत्या कर ली है. from prabhatkhabar.com
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More

Comments are Closed