'मुझे वोट देकर अपना वोट खराब मत करना'
बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान अजीब वाक्या सामने आया, जब एक प्रमुख पार्टी के उम्मीदवार ने वोटरों के बीच जाकर चिल्ला-चिल्लाकर खुद को वोट न देने की अपील की। प्रत्याशी ने कहा, ‘मेरे लिए वोट कर के अपना कीमती वोट बर्बाद नहीं करो, जिसको मर्जी है दे दो’। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार यह घटनाक्रम सामने आया नवादा में, जहां वरिसअलीगंज से सीपीआई उम्मीदवार राम किशोर शर्मा (74) सोमवार सुबह अचानक वोटरों के बीच पहुंच गए। वहां जाकर उन्होंने चिल्ला चिल्लाकर लोगों से खुद को वोट न देने की अपील करनी शुरू कर दी। नतीजतन सीपीआई के पोलिंग एजेंट्स बूथ छोड़कर जाने लगे। बताते हैं कि शर्मा ने पार्टी को इस संबंध में कहा भी था कि वह लड़े तो उनकी जमानत राशि भी जब्त हो सकती है। लेकिन इसके बावजूद पार्टी ने उन्हें टिकट दे दिया।
वहीं उनकी इस घोषणा कि बाद वारिसअलीगंज से भाजपा उम्मीदवार अरुणा देवी के बूथ एजेंट शैलेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि शर्मा ने यह काम जेडीयू उम्मीदवार प्रदीप महतो की मदद करने के लिए किया है। दो बार से जीत दर्ज करते आ रहे प्रदीप महतो के सामने सीपीआई उम्मीदवार शर्मा वोट कटुवा की भूमिका में थे। जो जेडीयू उम्मीदवार के वोट काट रहे थे। बता दें कि शर्मा ने 1985 में भी सीपीआई के टिकट पर चुनाव लड़ा था और उन्हें 12 हजार वोट मिलीं थीं। शैलेन्द्र का कहना था कि उच्च भूमिहार जाति से होने के कारण सीपीआई का कैडर वोट उन्हें मिलने की संभावना कम ही थी। यहां तक की उनके परिवार के कई सदस्य भी उन्हें वोट देने से मुकर गए थे। जिसके बाद शर्मा ने देर से ही सही लेकिन सही निर्णय लिया।
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More

Comments are Closed