सीवान के बच्चों ने सोनपुर एवं कटिहार में लहराया परचम
क्या नारी सशक्तिकरण हो रहा है विषय पर वाद-विवाद
हिंदी और अंग्रेजी में जोरदार तर्क के साथ सीवान के विद्यार्थियों ने रखा अपना मत
राजेश राजू.सीवान।
केंद्रीय विद्यालय सोनपुर में राष्ट्रीय एकता पर आधारित सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुओ इस आयोजन में संकुल स्तरीय प्रतियोगिताएं हुर्इं, इसमें केन्द्रीय विद्यालय सिवान, गोपालगंज, हाजीपुर, छपरा, महाराज गंज, मसरख, बेला, सोनपुर आदि नौ विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में क्या नारी सशक्तिकरण हो रहा है? विषया पर वाद-विवाद हुआ। इसके पक्ष में जालिम प्रसाद के मार्गदर्शन में केन्द्रीय विद्यालय सीवान के दो बच्चे श्वेता कुमारी हिंदी में एवं प्रतिभा कुमारी अंग्रेजी में प्रथम स्थान प्राप्त किए। यहां नाटक प्रतियोगिता भी हुर्इं। इस प्रतियोगिता में भी केंद्रीय विद्यालय सीवान का स्थान दूसरा रहा, नाटक में भाग लेनेवाले विद्यार्थी श्वेता कुमारी, इशानी, सतीश रंजन, अरीब हनान एवं अनिशुल हक थे। संकुल स्तर के पश्चात संभागीय स्तर की प्रतियोगिता केन्द्रीय विद्यालय कटिहार में हुई वहां भी डिबेट में श्वेता कुमारी एवं प्रतिभा कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय में प्राचार्य र्मवीर सिंह ने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया एवं शुभ कामना देते हुए कहा कि इसी तरह अपने माता-पिता एवं विद्यालय का नाम रोशन करते रहेें। इस अवसर पर जयराम यादव, टी.एन. पाठक, सोनाली वर्मा, अनीता शर्मा, दिव्या, मीरा, श्वेता, पल्लवी, कुशुम, एस.पी.श्रीवास्तव, उमेश पाण्डेय, विनोद सिंह,राजीव रंजन, सुनील कुमार, अभिमन्यु यादव, गणेश तिवारी, रविकुमार, के.के.मिश्रा, आलोक कुमार,तारकेशवर पाण्डेय एवं सभी विद्यार्थी उपस्थित थे।
Related News
Pin Up Casino Azərbaycan: mobil tətbiq vasitəsilə təhlükəsiz oyun
Onlayn qumar dünyası son illərdə sürətlə inkişaf edir və oyunçular üçün yeni imkanlar sadəcə birRead More
Pin Up Casino Azərbaycan: mobil tətbiq vasitəsilə təhlükəsiz oyun
Onlayn qumar dünyası son illərdə sürətlə inkişaf edir və oyunçular üçün yeni imkanlar sadəcə birRead More

Comments are Closed