मंत्री के भाई के घर हो रहे थे प्रताड़ित, मौका देखकर भागे
सिवान। जिले के मूल निवासी एक चिकित्सक के पटना सिटी स्थित आवास में रहकर काम करने वाले दो सगे मासूम भाई डाक्टर के परिजनों की प्रताड?ा से तंग आकर वहां से भाग निकले। दोनों हाजीपुर से डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस पकड़कर चले लेकिन पटना से ही उनके पीछे लगे तीन लोगों ने उन्हें चलती गाड़ी में अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान ट्रेन में बैठे यात्रियों ने उसे अपहरणकर्ता समझकर पकड़े की कोशिश की तो दो भाग निकले। तीसरे को पकड़कर लोगों ने सिवान जंक्शन पर पहुंचते ही जीआरपी के हवाले कर दिया। जीआरपी की पूछताछ में बच्चों ने डाक्टर के परिजनों की डांट फटकार से आजिज आकर भाग कर आने की बात कही। जीआरपी उनका पीछा कर रहे व्यक्ति से पूछताछ कर की। जानकारी मिलने पर हुसैनगंज के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी भी स्टेशन पहुंचे और बच्चों से बातचीत की। बच्चे उत्तर प्रदेश के कुशनीगर के तरैया सुजान थाने के गोपालपुर निवासी बताए जा रहे हैैं।
पता चला है कि वे पटना सिटी में सिवान के अंगौता नौतन निवासी एक चिकित्सक के यहां घरेलू नौकर का काम करता है। चिकित्सक राज्य के एक प्रभावशाली मंत्री के चचेरे भाई हैैं। बच्चों का कहना है कि पिता के कहने पर वह डाक्टर के वहां कार्य करने गया था।
डाक्टर के परिजन उससे हमेशा काम कराते थे। बर्तन मांजने व झाड़ू लगवाने से लेकर अन्य काम भी कराए जाते थे। बच्चों के मुताबिक मालकिन हमेशा गाली देती रहती थी और भगा देने की बात कहती थी इसलिए हम वहां से भाग आए। हुसैनगंज श्रम अधीक्षक सुनील कुमार व जीआरपी इंस्पेक्टर एसके द्विवेदी उनसे पूछताछ कर रहे है। उनके परिजनों को भी जानकारी देकर बुलाया गया है। पकड़े गए व्यक्ति से भी पूछताछ की जा रही है।
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More

Comments are Closed