जेलर करता था कैदियों से कुकर्म, इंटरनेट पर एमएमएस वायरल

Jailकिशनगंज। केंद्रीय कारागार के जेलर का एमएमएस पोर्न साइट पर वायरल हो गया। वीडियों में जेलर को कैदियों के साथ कुकर्म करते दिखाया गया है। इस मामले की सूचना मिलने पर किशनगंज के एसपी ने तत्काल कार्रवाई प्रारंभ कर दी। एसपी ने कहा उन्हें अभी तक जेल से किसी प्रकार की सूचना नहीं मिली है। जेल के कुछ कैदी इस मामले में खुलकर सामने आ गए हैं। कैदियों ने कहा कि जेलर की हरकतों का विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की जाती थी। इसी के चलते सबक सिखाने के लिए एमएमएस बनाकर पोर्न साइट पर जारी किया गया।
एमएमएस के सामने आने के बाद कुछ कैदियों ने जेलर कृपाशंकर पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनके साथ भी कुकर्म किया है। कैदियों का कहना है कि विरोध करने पर तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाता था। इससे परेशान होकर कैदियों ने उनके कुकर्म का वीडियो बनाकर सोशल साइट पर डाल दिया। कैदियों की माने तो जेलर हर रोज चुने हुए कैदियों को अपने कार्यालय में बुलाकर ऐसी हरकत करते थे। विरोध करने पर पीटा जाता था। इससे परेशान होकर कैदियों ने जेलर के कक्ष में ही कैमरा छुपा दिया था।






Comments are Closed

Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com