होमगार्डों का उत्पाती जुलूस, आग की लपटों से जला दुकानदार
मुकेश कुमार, जमुई से
अपनी मांगो को लेकर जमुई में होम गार्ड के जवानो ने शनिवार की देर संध्या में मशाल जुलुस को आयोजित किया। यह मशाल जुलुस शहर के हजारी होटल की गली से जब गुजरने लगा तो मशाल की धधकती लपटों की आग में एक टेलरिंग दुकान चपेट में आ गई. इससे दुकानदार मोहम्मद आरिफ बुरी तरह से जल गया जबकि आग की चपेट में आने के कारण लाखो के कपड़े जल कर राख हो गये. इस घटना में आग से जख्मी होने वाले जमुई शहर के नीमा बस्ती के रहने वाले 30 वर्षीय मोहम्मद आरिफ का इलाज चिकत्सकों द्वारा किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शी बताते है की उक्त संकरीली गली से इस जुलुस के जाने का कोई औचित्य नहीं था। वहीं एक महिला इन जवानो के मशाल जुलूस की आग की चपेट में आने से बाल-बाल बची। होमगार्ड के जवान उत्पात पर इस तरह आमादा ते कि जब महिला ने उन्हें संभाल कर मशाल ले जाने की सलाह दी तो कतिपय होमगार्ड के जवानों ने गलती कबूलने की जगह उस महिला को जला डालने की धमकी दे डाली। यह बेहद ही शर्मनाक वाक्या है जहां इस आंदोलन के कारण इतनी बड़ी छति और जानमाल का नुकसान हुआ।इसके वाबजूद उक्त संगठन ने समाचार संप्रेषण की अवधितक में अपनी भूल को स्वीकार नहीं किया है। होमगार्डों के इस उत्पात और लापरवाही से उनके प्रति आम जन में भारी गुस्सा है.
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More

Comments are Closed