जमीन के अंदर सोने का घड़ा बात कर लाखों समेट ले गया ओझा
मुजफ्फरपुर। जमीन के अन्दर से सोने का घड़ा निकालने का झांसा देकर तांत्रिक ने पानापुर ओपी के पखनाहां में सकलदेव महतो के परिवार के आठ सदस्यों को बेहोश कर दिया। इसके बाद गहने, नगद समेत लाखों की संपत्ति लूटकर फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने सोमवार की सुबह बेहोश लोगों को इलाज के लिए एसकेएमसीएच मे भर्ती कराया। एसकेएमसीएच में भर्ती सकलदेव की पत्नी पूनम देवी ने बताया कि रविवार की शाम दरवाजे पर साइकिल से एक युवक आया। उसने अपने को तांत्रिक बताया। थोड़ी देर रुकने के बाद उसने खाना खिलाने को कहा। साधु समझकर उसे उन्होंने खाना खिलाया। इसके बाद तांत्रिक ने आंगन की जमीन में सोने का घड़ा होने की बात कही। उसकी बात में परिवार के सभी सदस्य आ गए। देर रात उसने आंगन मे पूजापाठ की।
इस दौरान तांत्रिक ने पूजा के लिए चावल, सिंदूर और सोने का घड़ा निकालने के लिए कुदाल मंगाए। थोड़ी देर पूजा के बाद परिवार के लोगों को प्रसाद मे चावल खाने को दिया। चावल खाने के साथ ही परिवार के लोग बेहोश होने लगे। पूनम देवी ने बताया कि सबसे पहले उसकी छोटी पुत्री विभा को चक्कर आने लगा। तब साधु ने कहा कि देवी आ गई हैं। थोड़ी देर में घड़ा जमीन से बाहर आ जाएगा।
तांत्रिक ने उन सभी को भी थोड़ी देर के लिए सो जाने के लिए कहा, उसके बाद कुछ याद नहीं। सुबह परिवार के किसी सदस्य को घर से बाहर निकलते नहीं देख पड़ोस के लोगों को आशंका हुई। लोगों ने घर के अंदर जा कर देखा। सभी घर में बेहोश पड़े थे। इसकी सूचना पानापुर ओपी पुलिस को दी गई। चावल खाने से पूनम देवी के अलावा सकलदेव महतो, कन्हैया महतो, सुषमा देवी, निशा कुमारी, वन्दना कुमारी, विभा कुमारी व पवन कुमार बेहोश हो गए। सभी का एसकेएमसीएच में इलाज चल रहा है। इस बावत पानापुर ओपी के जमादार कृष्णा राम ने बताया कि बयान दर्ज कर छानबीन की जाएगी।
पटियासा में भी हुई थी घटना
14 मई को अहियापुर थाने के पटियासा गांव मे मो. अशफाक के घर में भी एक तांत्रिक ने नशा खिलाकर गहने व नगद लूट लिए। 28 मार्च को सरैया थाने के लक्ष्मीपुर अतरार में नौ लोगों को नशा खिलाकर लूट लिया था। इससे पूर्व मोतीपुर मे भी साइकिल सवार तांत्रिक ने झांसा देकर एक ही परिवार के चार लोगों को अपना शिकार बनाया था।
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More

Comments are Closed