जदयू से सस्पेंड विधायक पति ने कहा, जान से मार दूंगा, नहीं मिलेगी लाश
पटना। जदयू से निकाले जा चुके महुआ के विधायक रविंद्र राय की पत्नी ने उन पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इसके बाद रविंद्र राय के खिलाफ घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया गया है। मंगलवार को महिला थाना पहुंची ने कहा कि घर जाने के बाद पति ने मुझसे मारपीट की। इसके बाद उन्होंने मेरा गला दबाने के कोशिश की। भागने पर वह चाकू लेकर मेरे पीछे आए और धमकी दी कि जान से मार दूंगा कोई कुछ नहीं कर पाएगा। किसी को तुम्हारी लाश तक नहीं मिलेगी। बबीता ने कहा कि पिछले छह साल से उसके साथ मारपीट की जा रही है। उसके पति के कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध है, जिसके कारण वह मुझसे झगड़ते रहते हैं। टछअ बनने के बाद उनकी प्रताड़ना बढ़Þ गई है। चुनाव के समय उन्होंने मेरे मां-बाप से पैसे लिए थे। दहेज न मिलने पर मेरे साथ बराबर मारपीट की गई।
बबीता ने कहा कि वह पिछले 6 सालों से बच्चों के कारण पति के हर सितम को सह रही थी। वह नहीं चाहती थी कि परिवार टूट जाए और बच्चों की परवरिश पर असर पड़े। मैं सोचती थी कि प्यार से उन्हें मना लूंगी और हमारा जीवन पहले की तरह खुशहाल हो जाएगा, लेकिन समय के साथ उनकी प्रताड़ना बढ़Þती गई। बबीता ने कहा कि अब वह न्याय पाने के लिए संघर्ष कर ही है।
बबीता ने कहा कि मेरे पति मुझे गलत साबित करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। वह इसके लिए मेरा नाम किसी और के साथ भी जोड़ सकते हैं। मेरे पति कह रहे हैं कि राजनीतिक साजिश के चलते उन्हें बदनाम किया जा रहा है। मैं पूछती हूं कि कौन सी पार्टी कहती है कि अपनी पत्नी की पिटाई करो। इस मामले में कोई राजनीति नहीं है यह न्याय की लड़ाई है।
बबीता ने कहा कि रवींद्र उसे आए दिन लोहे की रॉड और डंडे से पीटता था। पिटाई से उसके शरीर पर जख्म बन जाता था। वह बेहोश हो जाती थी, लेकिन परिवार का कोई सदस्य और नौकर उसकी मदद नहीं करता था। रवींद्र ने सबको मैनेज करके रखा था। मंगलवार को बबीता के साथ आई उसकी मां ने कहा कि दामाद ने मेरे बैंक खाते से लाखों रुपए निकाले हैं। इसका रसीद भी मेरे पास है।
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More

Comments are Closed