गांव वालों से झगड़े पर दुल्हन को छोड़ चली गई बारात

dulhanमसौढी/पटना। शादी के बाद लौट रहे बारातियों का गांव के कुछ युवकों से झगड़ा हो गया। इससे गुस्साए दुल्हा समेत परिजन दुल्हन को गाड़ी से उतार कर भाग गए। यह घटना मसौढ़ी के पकरी गांव में घटी। बेटी की विदाई के आंसू सूखे भी नहीं थे कि अचानक दुल्हन को दरवाजे पर देखकर होश उड़ गए। पकरी गांव निवासी प्यारे बिंद की पुत्री की बारात जहानाबाद के बोधी बिगहा गांव से आई थी। हर्षोल्लास के साथ शादी हुई। शनिवार की सुबह रस्म अदायगी के साथ बारात की विदाई की गई। जब बारात पकरी पडमव के पास पहुंची तो गांव के कुछ युवकों के साथ किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। इससे गुस्साए लोग दुल्हन को छोड़कर भाग गए। जब दुल्हन के परिजनों ने कहा कि इसमें दुल्हन का क्या दोष, तो उनको अपनी गलती का एहसास हुआ और वापस आकर दुल्हन ले गए।






Comments are Closed

Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com