भूत की विधवा ने बेची 22 लाख की जमीन
दिग्विजय कुमार.मुजफ्फरपुर।
सुनने में यह अटपटा लगेगा। पर, साहेबगंज अंचल से जारी रिपोर्ट कुछ यही कहानी कहती है। साहेबगंज अंचलाधिकारी जिस व्यक्ति को 1978 में मृत घोषित कर चुके हैं उस व्यक्ति की 1980 में शादी होने की भी पुष्टि भी करते हैं। अगर साहेबगंज सीओ की रिपोर्ट पर विश्वास करें तो 25 फरवरी 1978 में मृत श्याम बाबू कुंवर ने दो वर्ष बाद 1980 में आशा देवी उर्फ आशा सिंह से शादी की। इनको एक लड़का व तीन लड़की भी हुई।
गत 19 मार्च को जिला अवर निबंधक कार्यालय में आशा देवी करीब 22 लाख रुपए की 150 डिसमिल जमीन बेची। अब निबंधन विभाग उसे भूत की विधवा कह कर अपना पीछा छुड़ाने में लगा है।
भूत की यह विधवा सबसे बार-बार कह रही है कि 17 जून 2013 तक वह सुहागिन थी। मरने से पहले वर्ष 2012 में उसके पति का आधार कार्ड भी बना था। जिंदा व्यक्ति का ही आधार कार्ड बन सकता है। पर, प्रशासन को उसकी चीख नहीं सुनाई पड़ रही है। पिछले 10 मार्च को मृत्यु प्रमाण पत्र देने वाले साहेबगंज के सीओ ने भी 24 अप्रैल को स्पष्ट किया है आशा देवी ही आशा सिंह है और वह श्याम बाबू कुंवर की पत्नी है।
साहेबगंज सीओ की विरोधाभासी रिपोर्ट में निबंधन विभाग फंस गया है। दरअसल, 19 मार्च को साहेबगंज प्रखंड के पकड़ी वसारत गांव की आशा देवी ने शिवशंकर कुमार के हाथ अपनी 150 डिसमिल जमीन बेची थी। अगले दिन ही अनिल कुमार (पिता-लालबाबू कुमार) ने निबंधन विभाग को आवेदन देते हुए जानकारी दी थी कि उनके ग्रामीण श्यामबाबू कुंवर (पिता-बुद्धराम कुंवर) अविवाहित थे। उनकी मृत्यु अविवाहित रहने की स्थिति में ही हो गई थी। अब आशा सिंह नाम की एक महिला यह दावा कर रही है कि वह श्याम बाबू कुंवर की पत्नी है और वह श्याम बाबू कुंवर की पुश्तैनी जमीन को बेचना चाहती है। आवेदन के साथ 2 फरवी 2015 को जारी उसका मृत्यु प्रमाण पत्र भी निबंधन विभाग को दिया गया। उस शिकायत के बाद अवर निबंधक के आदेश पर साहेबगंज सीओ ने जब राजस्व कर्मचारी से पूरे मामले की जांच कराई तो रिपोर्ट में कहा गया कि आशा देवी ही आशा सिंह है और वह श्याम बाबू कुंवर की पत्नी है। इस विरोधाभासी रिपोर्ट पर अवर निबंधक उस निबंधन को स्वीकृति नहीं दे रहे हैं। शिकायत तूल पकड़ती जा रही है। from livehindustan.com
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More


Comments are Closed