गोपालगंज में प्यार की ऐसी सजा: पहले पिटाई, फिर काटा लिंग

gopalganjगोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले के एक गांव में लोगों ने बेरहमी की हद पार कर दी। शनिवार को अवैध संबंध के विरोध में ग्रामीणों ने हरिजन टोला के युवक को पहले जमकर पीटा फिर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। युवक को इलाज के लिए गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर इमरजेंसी वार्ड में युवक का इलाज कर रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मदपुर के हरिजन टोला के युवक अशोक राम का गांव के ही एक युवती से एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच अवैध संबंध को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी थी। इसको लेकर पहले पंचायत भी हो चुकी थी। पंचायत के बाद युवक गांव से बाहर कमाने चला गया था। कुछ दिन पहले ही युवक गांव लौटा है। युवक अपने घर जा रहा था तभी कुछ युवक आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। युवक छोड़ने की गुहार लगाता रहा पर बेरहम युवकों ने उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया। युवक अशोक के बयान पर पुलिस ने 4 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।






Comments are Closed

Share
Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com