अपराधियों के निशाने पर राजनीतिक कार्यकर्ता
एक सप्ताह के अंदर सुभाष समेत दो भाजपा नेताओं पर जानलेवा हमला
सीवान। चांप ग्राम पंचायत के पूर्व उपमुखिया राजाराम साह पर जानलेवा हमले की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं थी कि फिर एक बार सुभाष चौहान पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। इन दोनों घटनाओं में लोगों का गुस्सा साफ दिखा। राजाराम अभी भी पीएमसीएच में इलाजरत हैं। बदमाशों के निशाने पर लगातार राजनीतिक कार्यकतार्ओं के होने के चलते पुलिस की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। शहर के नवलपुर निवासी सुभाष चौहान भाजपा के नगर उपाध्यक्ष रहे हैं। साथ ही उनकी पत्नी सुनीता चौहान वर्तमान में लगातार दूसरी बार वार्ड पार्षद हैं। ऐसे में घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व विक्षोभ स्वाभाविक है। सुभाष चौहान पर जानलेवा हमले की खबर मिलते ही लोग उग्र हो गए. लोगों ने आक्रोशित होकर श्रीनगर में सीवान-मैरवा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी हमलावारों की पहचान कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। जाम के चलते आवागमन पूरी तरफ ठप कर हो गया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क अवरुद्ध करने के लिए टायर जला कर अपना आक्रोश प्रकट किया। सूचना पाकर मौके पर मुफस्सिल इंस्पेक्टर ललन कुमार, थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, अजय कुमार मिश्र, मुमताज आलम पहुंचे। इन लोगों ने काफी देर तक समझा-बुझा कर जाम समाप्त कराने की कोशिश की.इसके बाद भी आक्रोशित लोग शांत नहीं हुए. इसके बाद एएसपी अशोक कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर हस्तक्षेप किया तथा वार्ता के क्रम में जल्द हमलावरों को गिरफ्तार करने का आश्वासन देते हुए जाम समाप्त कराया।
उधर, पुलिस टीम पूछताछ के लिए देर शाम पटना के लिए रवाना हो गई। एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि सुभाष के बयान के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। उधर, घटना के बाद से ही नवलपुर स्थित आवास पर शुभ चिंतकों का जमावड़ा लगा रहा। घटना के बाद से वार्ड पार्षद व सुभाष की पत्नी सुनीता का रोते-रोते बुरा हाल है।
राजनीतिक दलों ने घटना की निंदा की
भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार सिंह ने सुभाष चौहान पर जानलेवा हमले की निंदा करते हुए कहा कि राज्य में जंगलराज टू का आगाज हो गया है। हर तरफ भय व आतंक का साम्राज्य कायम है.जिले को पुराने आतंक में ढकेलने का प्रयास किया जा रहा है। उधर, राजद के जिलाध्यक्ष परमात्मा राम ने घटना की निंदा करते हुए अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जिला प्रशासन से मांग की है। उन्होंने कहा कि बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी के लिए प्रशासन को हर संभव कदम उठाना चाहिए।
Related News
Pin Up Casino Azərbaycan: mobil tətbiq vasitəsilə təhlükəsiz oyun
Onlayn qumar dünyası son illərdə sürətlə inkişaf edir və oyunçular üçün yeni imkanlar sadəcə birRead More
Pin Up Casino Azərbaycan: mobil tətbiq vasitəsilə təhlükəsiz oyun
Onlayn qumar dünyası son illərdə sürətlə inkişaf edir və oyunçular üçün yeni imkanlar sadəcə birRead More

Comments are Closed