बिहार के तांगा चालक की बेटी बनी फुटबॉल टीम की कप्तान

नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। नरकटियागंज के की बेटी सोनी अंडर-14 में भारतीय फुटबॉल टीम का नेतृत्व करेगी। पिता पन्नालाल पासवान तांगा चलाते हैं। अहमदाबाद में आयोजित फुटबाल प्रशिक्षण कैंप में उसने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इसके बाद उसे टीम का नेतृत्व सौंपा गया है। परिवार के साथ पन्नालाल प्रकाश नगर में रहते हैं।
टीपी वर्मा कॉलेज के खेलकूद निदेशक सुनील वर्मा ने बताया कि अहमदाबाद में चार से 13 अप्रैल तक आयोजित प्रशिक्षण शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सोनी को भारतीय अंडर-14 टीम का कप्तान चुना गया है। शिविर में देश भर से 60 खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयनकतार्ओं की टीम में कई प्रदेशों के प्रशिक्षक शामिल थे। उन्होंने बताया कि सोनी के नेतृत्व में भारतीय टीम आगामी 18 अप्रैल को काठमांडू में आयोजित एशियन महिला फुटबाल कप टूनार्मेंट में भाग लेगी। टीम अपना पहला मैच उज्बेकिस्तान से खेलेगी।
निदेशक ने बताया कि इस टूनार्मेंट में इरान, इराक, श्रीलंका, फिलिपिंस, उज्बेकिस्तान, नेपाल व कतर समेत चौदह देशों की टीमें भाग ले रही हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013-14 में सोनी श्रीलंका के कोलंबों शहर में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। सोनी को भारतीय टीम का कप्तान बनाए जाने पर सांसद सतीशचंद्र दूबे, चीनी मिल के कार्यपालक अध्यक्ष चंद्रमोहन, बिहार फुटबाल संघ के सचिव सैयद इम्तेयाज हुसैन, खेलकूद संघ के जिला उपाध्यक्ष मो. मुस्तफा, एएसपी अभियान राजेश कुमार, टीपी वर्मा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विनोद वर्मा, प्राचार्य हर्ष मिश्र, कैलाश यादव, अखिलेश राज समेत अन्य ने बधाई दी है।
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More

Comments are Closed