बंदर का बदला : मालगाड़ी से कटा बंदर, तो बंदर के साथी ले रहे हैं ड्राइवर से बदला

पटना। मालगाड़ी से अपने साथी के कटने के बाद बंदर मालगाड़ी के हर ट्रेन ड्राइवर से अपना बदला लेने लगा हैं। इसके आतंक के कारण ही गाड़ी के स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही ट्रेन का चालक अपने को केबिन में बंद कर ले रहा है। फिर भी ये आक्रोशित बंदर उनपर हमला करने से बाज नहीं आ रहा, गाड़ी पर चढ़कर और दूर तक पीछा कर हमला कर ट्रेन चालक को घायल कर दे रहा है।
कहा जा रहा है कि कुछ दिन पहले एक मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से एक बंदर की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही बंदरों का एक झुंड यहां से गुजरने वाले हर माल गाड़ी के ट्रेन चालक को अपना निशाना बना रहा है।
रेल अधिकारी एके झा कहते हैं कि अपने भाई-बहनों में से किसी एक की मौत का बदला लेने के बंदर ऐसा कर रहे हैं। झा कहते हैं कि चार दिन पहले वाल्मीकि नगर रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी ट्रेन से कटकर एक बंदर की मौत हो गई थी। इसके बाद से ये बंदर अपने साथियों के साथ आकर यहां से गुजरने वाली ट्रेन के चालक पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दे रहे हैं।
बंदरों ने चार दिनों में तीन ट्रेन चालकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। इसके बाद से यहां से गुजरने वाले ट्रेन के चालकों में बंदरों का आतंक पसरा हुआ है। स्टेशन पर गाड़ी आने से पहले ही यह अपने को केबिन में बंद कर ले रहे हैं। पहला हमला शनिवार को बंदर ने मालगाड़ी के एक ड्राइवर पर हमला कर किया था। उसे अन्य रेलवे अधिकारियों ने बचाया। इसके बाद इसने एक अन्य मालगाड़ी के ड्राइवर पर हमला कर दिया, जिसमें अपने आप को इंजन कैबिन में बंद कर खुद की जान किसी प्रकार से बचाई। झा ने कहा कि बंदर ने फिर एक अन्य मालगाड़ी के ड्राइवर पर हमला कर दिया। इस ड्राइवर ने वॉकी-टॉकी पर स्टेशन स्टाफ से अपने आप को बंदर से बचाने की गुहार लगाई। झा के अनुसार अब मालगाड़ी के ड्राइवरों को इस स्टेशन पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
Related News
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More
Darmowe spiny w Twindor Kasyno: jak je zdobyć i wykorzystać?
Twindor Kasyno to miejsce, w którym pasjonaci gier hazardowych znajdą wiele wyjątkowych możliwości. Oferując bogatyRead More

Comments are Closed